{"_id":"63-80617","slug":"Sonbhadra-80617-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव
Sonbhadra
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोन। महज 24 घंटे पहले मायके से ससुराल पहुंची महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मेें मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसका शव साड़ी के बने फंदे से लटका हुआ मिला। वारदात कुड़वा ग्राम पंचायत के गोबरदहा गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर विवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
कोन थाना क्षेत्र के चाची गांव की सीमा (22) की शादी गोबरदहा गांव निवासी रवींद्र चेरो के साथ हुई थी। सीमा कुछ माह पूर्व ससुराल से मायके चली गई थी। रविवार की सुबह वह ससुराल पहुंची। दिन भर तो सब कुछ ठीक रहा। सोमवार की सुबह अचानक उसका शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। ससुराल वालों ने सीमा के आत्महत्या करने की सूचना उसके मायके वालों को दी। साथ ही पुलिस को भी इस वारदात से अवगत कराया गया। महज 24 घंटे में ही ऐसा क्या हुआ कि सीमा को फांसी लगाकर जान देनी पड़ी, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर सीमा के मायके वाले मौके पर पहुंच गए और ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर मृतका के पति, ससुर और देवर को हिरासत में ले लिया है।