{"_id":"62500","slug":"Sonbhadra-62500-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर ज्ञान बढ़ा रहे आदिवासी बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर ज्ञान बढ़ा रहे आदिवासी बच्चे
Sonbhadra
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। आदिवासी बहुल सोनांचल में आधुनिकता का समावेश होता जा रहा है। यही कारण है कि आदिवासी बच्चों में माउस पकड़ने की ललक दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। डिमांड बढ़ने के साथ ही जनपद में कंप्यूटर सीखाने वाले संस्थानों की संख्या बढ़ती जा रही है। गर्मी की छुट्टियों में में तो छात्र छात्राओं की रुझान विशेष कर कंप्यूटर कोर्सों की तरफ बढ़ा है। यही कारण है कि कंप्यूटर सेंटरों में दिन प्रतिदिन छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है, विशेष कर बालाओं में तो कंप्यूटर के प्रति गजब का क्रेज देखा जा रहा है। परीक्षाओं का दौर समाप्त हो गया है। परीक्षा देकर खाली हुए छात्र छात्राएं दो माह की छुट्टियों का उपयोग कुछ अलग सीखने में कर रही है।
आधुनिक समय में कंप्यूटर ज्ञान की डिमांड को देखते हुए छात्र छात्राओं का रुझान कंप्यूटर कोर्सों की ओर रहा है। विशेष कर छात्राओं में कंप्यूटर कोर्स के प्रति अधिक ही रुझान है। एक माह से लेकर तीन माह तक के कोर्स के लिए समय के हिसाब से पैसे लिए जा रहे हैं।