{"_id":"62394","slug":"Sonbhadra-62394-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी पर आक्रोश जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर आक्रोश जताया
Sonbhadra
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ओबरा (संवाददाता)। राष्ट्रीय छात्र समस्या निवारण मंच ने नगर के मतदाता सूची में हुए धांधली को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए शुक्रवार को स्थानीय कार्यालय में बैठक आहूत की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जिले के जिम्मेदार अधिकारी से मतदाता सूची दुरुस्त कराने की मांग की है। मंच के संरक्षक नीरज भाटिया ने कहा कि नगर पंचायत के मतदाता सूची में नाम संशोधित व बढ़वाने का काम किया जा रहा है, लेकिन मतदाता सूची में फर्जी नाम बढ़वाये गए हैं। पिछले मतदाता सूची में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी जिसका लोगों ने विरोध किया था। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2, 9, 15, 17, 19, 20 की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी नाम दर्ज कराये गए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि निकाय चुनाव निष्पक्ष रूप से होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को दुरुस्त कराया जाए नहीं तो मंच एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में रवि चंद्रवंशी, सौरभ कुमार, मनोज यादव, राकेश, रमाकांत, अजय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन