फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुलिस ने एक को दबोचा, पूछताछ

पुलिस ने एक को दबोचा, पूछताछ

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस सपा नेता अंशु राय हत्याकांड का पर्दाफाश करने के करीब पहुंच गई है। पुलिस के हत्थे चढ़े सपा नेता के हत्यारोपी ने घटना के संबंध में कई अहम जानकारियां दी हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार को भी पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया है। एसपी के निर्देश पर मृतक और उसके साथियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस द्वारा वकील के अन्य हत्यारों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि विगत मंगलवार की सुबह करीब सात बजे राबर्ट्सगंज नगर के न्यू कालोनी तिराहे के समीप बदमाश दिनदहाड़े चाय पी रहे सपा नेता अंशु राय के सीने में गोली कर मार कर हत्या कर फरार हो गए थे। मृतक के पिता ओम प्रकाश राय की तहरीर पर पुलिस सगे दो भाई पंकज और सूरज सिंह नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। सूत्रों की मानें तो बुधवार को बिहार में छापेमारी कर पुलिस ने वकील की हत्या में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल अन्य हत्यारों की तलाश मेें मध्य प्रदेश, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर शहरों में छापेमारी की। कई लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने घटना से संबंधित एक व्यक्ति को दबोच लिया है।
विज्ञापन

एसपी सुभाष चुद्र दुबे का कहना है कि मृतक के और उसके साथियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। घटना से जुड़े लोग कही छिपे हों, उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed