{"_id":"61536","slug":"Sonbhadra-61536-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दो मकान खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दो मकान खाक
Sonbhadra
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खुर्द गांव में बुधवार की शाम खपरैल के मकान में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास करके आग पर काबू पाया।
गांव के कन्हैया पुत्र रामरक्षा और चंद्रावती पत्नी चुल्हन जायसवाल के खपरैल के मकान एक-दूसरे से सटे हैं। दोपहर में पुरुष कहीं गए थे, घर में सिर्फ महिलाएं थीं। शाम करीब पांच बजे अचानक घर में आग लग गई। आग तेज हुई तो घर के सभी सदस्य शोर मचाते हुए बाहर भागे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा आग बूझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। आग बुझी लेकिन खपरैल के मकान में रखे हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी थी। आसपास क्षेत्रों में आए दिन आग लगने की घटनाएं होने तथा उसके बचाव के लिए कोई उपाय नहीं होने से ग्रामीणोें में आक्रोश है।