फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हवा के झोंके से गिर गई दीवार

हवा के झोंके से गिर गई दीवार

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिवद्वार। घोरावल तहसील मुख्यालय पर स्थित राजकीय इंटर कालेज के मुख्य द्वार से सटी चहारदीवारी हवा का झोंका बर्दाश्त नहीं कर सकी और शुक्रवार की रात भरभरा कर गिर गई। इससे कालेज की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

इस इंटर कालेज की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी। जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी ने किया था। कालेज की चहारदीवारी का निर्माण वर्ष 1990 में किया गया। बसपा के शासन काल में वर्ष 1996 में राजगढ़ के बसपा समर्थित विधायक रामलोटन सिंह ने चहारदीवारी गिराने का आदेश दिया था। जब इसकी भनक छात्रों को लगी तो कालेज के पूर्व छात्र राजेंद्र कुमार मानव एवं वीरेंद्र मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों नागरिकों ने घोरावल-राबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था।
विज्ञापन

उस समय जनपद के तत्कालीन जिलाधिकारी केएम पंत ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए दूसरे गेट को बनवाने की बात कही थी। तब से लेकर आज तक गेट सही सलामत रहा। किन्तु शुक्रवार की रात तेज हवा के झोके से पूरी दीवार भरभरा कर गिर गई। ऐसे में कालेज की सुरक्षा व्यवस्था पर खतरा उत्पन्न हो गया है। बता दें कि पंाच वर्ष पूर्व कालेज से लाखों रुपये के कंप्यूटर सहित अनेक सामान चोरी हो गए थे। अब जब कि कालेज की पूरी चहारदीवारी गिर चुकी है, तो कालेज सुरक्षित नहीं रह गया है। इस संबंध में लोगों का कहना है कि तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कालेज को अब तक शासन से भवन निर्माण, चहारदीवारी, फर्नीचर के नाम पर एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। चहारदीवारी आदि के मरम्मत का कार्य भी अध्यापक, अभिभावक संघ के शुल्क से किया गया है। कालेज की चहारदीवारी ढह जाने से जहां छात्र-छात्राआें को अध्ययन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कालेज परिसर में अराजक तत्वों का जमावड़ा होने की आशंका भी हो गई है। इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य और कालेज के हिंदी प्रवक्ता राजमंत्री ने बताया कि चहारदीवारी गिरने की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दे दी गई है। शासन से पैसा मिलते ही इसकी मरम्मत करा दी जाएगी। यदि पैसा नहीं भी मिलता है तो अभिभावक छात्र संघ से मिले पैसे से निर्माण कराया जाएगा। जब तक चहारदीवारी की मरम्मत नहीं होती है, रात में चौकीदार को देखभाल के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed