{"_id":"63-146016","slug":"Sonbhadra-146016-63","type":"story","status":"publish","title_hn":" मतदान से वंचित लोग हुए एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से वंचित लोग हुए एकजुट
Sonbhadra
Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने व कई किलोमीटर दूर मतदान केंद्र स्थापित होने से मतदान से वंचित लोग एकजुट होने लगे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले क्षेत्र के सात संगठनों ने डीएम को पत्र लिख समस्या दूर करने की मांग की है।
हर बार चुनाव के ऐन वक्त नए मतदान केंद्र व मतदाता सूची में नाम शामिल करने का मसला उठता रहा है। लेकिन समय अभाव का हवाला देकर प्रशासन इसे टाल देता है। इस बार मतदान को लेकर पहले से सतर्क लोग अभी से कमर कसने लगे हैं। डीएम को भेजे गए पत्र में कोयला श्रमिक सभा के परियोजना अध्यक्ष अटल बिहारी राम ने एनसीएल खड़िया के आवासीय परिसर में रहने वाले करीब पांच हजार लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने व परिसर में केंद्र स्थापित करने की मांग की है। इसी तरह भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक सभा, कोलफिल्ड लेबर यूनियन, कोलियरी मजदूर सभा, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ समेत खड़िया कोयला परियोजना उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड के पदाधिकारियों ने रहवासियों की व्यथा बताते हुए कहा है कि पांच हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्र के मतदाताओं को छह किलोमीटर दूर चिल्काटांड गांव के केंद्र पर जाना पड़ता है पत्र में ओंकार नाथ यादव, गोविंद दुबे, शैलेश कुमार चौबे, एडी द्विवेदी, उपेंद्र नाथ तिवारी एवं सहकारी समिति के अध्यक्ष संतकुमार ने वोटरों व मतदान केंद्र का मसला उठाते हुए परिसर में स्थित डीएवी स्कूल या पड़ोस के जीआईसी स्कूल में मतदान केंद्र स्थापित करने के साथ कैंप लगाने की मांग की है।