{"_id":"63-138863","slug":"Sonbhadra-138863-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त से अधेड़ की मौत, तीन बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी-दस्त से अधेड़ की मौत, तीन बीमार
Sonbhadra
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। तियरा सीएचसी के शाहपुर गांव में मंगलवार की दोपहर उल्टी दस्त से पीड़ित बुडु़क (55) की मौत हो गई। इसके परिवार के तीन सदस्य बीमार हैं। सभी का उपचार निजी अस्पतालों में कराया जा रहा। सूचना के बावजूद गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंचने से लोगों में असंतोष है। शाहपुर गांव का बुड़ुक पिछले दो दिन से उल्टी-दस्त से पीड़ित था। मंगलवार को उसकी हालत गंभीर होने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसकी घर पर ही मौत हो गई। उधर उसका पुत्र जिऊत (35) और जिऊत का पुत्र तेज बहादुर (15), लालती (12) उल्टी दस्त से बीमार हैं। इसमें से जिऊत का उपचार मुगलसराय (चंदौली) स्थित प्राइवेट अस्पताल में हो रहा जबकि तेज बहादुर का राबर्ट्सगंज और लालती का उपचार रामगढ़ में प्राइवेट क्लिनिक में हो रहा है। बुड़ुक की मौत और उसके परिवार के सदस्यों के बीमार होने की जानकारी गांव के प्रधानपति दूधनाथ कुशवाहा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन अब तक वहां विभाग की टीम नहीं पहुंची। उधर सीएमओ डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि उन्हें किसी ने डायरिया से मौत की जानकारी नहीं दी है, फिर भी एहतियात के तौर पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन