फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मृतकों को भी मिला है बीज का अनुदान

मृतकों को भी मिला है बीज का अनुदान

Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। मनरेगा घोटाले में खड़ंजा निर्माण में 23 रुपये र्की इंट एवं मृतक से काम कराए जाने से चर्चा में आया घोरावल ब्लाक का भटौलिया गांव एक बार फिर से मृतकों को कृषि बीज का अनुदान देकर चर्चा में है। ग्राम प्रधान को भी अंगूठा निशान लगाकर बीज दिया गया है, जबकि वे हस्ताक्षर करते हैं। ग्रामीणों को भी हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान लगाकर बीज दिया गया है। लेकिन ग्रामीणों ने बीज मिलने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को ग्रामीणों एवं भारत पुनरोत्थान अभियान (आईआरआई) ने डीएम एवं सीडीओ को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में आईआरआई के जिला समन्वयक डा. अमरनाथ पांडेय एवं कार्यालय प्रभारी बबुंदर विश्वकर्मा ने राजकीय अनुदान के अंतर्गत बिक्री किए गए प्रमाणित बीज का हवाला दिया है। जिसमें भारत बीज भंडार राबर्ट्सगंज से घोरावल ब्लाक के भटौलिया गांव के 63 किसानों को बीज दिया गया है। उसमें पांच किसान मृतक हैं फिर भी उन्हें बीज एवं अनुदान दिया जाना दर्शाया गया है। जिसमें विश्वनाथ पुत्र किसुन (तीन वर्ष पूर्व मौत), हबील पुत्र फेकन (चार वर्ष पूर्व मौत), डंगर पुत्र मंगरू (दो वर्ष पूर्व मौत), रामपति पुत्र अलगु ( दो वर्ष पूर्व मौत), रामभरोस पुत्र भुल्लन (एक वर्ष पूर्व मौत) हो चुकी है। इसकी पुष्टि भटौलिया ग्राम प्रधान प्रेमनाथ ने भी की है।
विज्ञापन

प्रधान के मुताबिक उन्हें भी बीज एवं अनुदान दिया जाना दर्शाया गया है, जबकि उन्हें नहीं मिला है। इतना ही नहीं वे हस्ताक्षर करते हैं लेकिन उनका अंगूठा निशान लगाया गया है। इसी प्रकार से 33 ग्रामीणों ने भी बीज न मिलने की शिकायत डीएम से की है। जिसमें देवमुनी, शंभू यादव, रामचंदर, रामलखन, शाहमोहम्मद, विजय कुमार आदि शामिल हैं। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि उनकी ओर से कोई बीज का वितरण नहीं किया गया है। फर्जी संस्थाओं के जरिए मनमाने ढंग से वितरण किया गया है इससे उनसे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed