फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   इलाहाबाद बैंक कैशियर की सिर कूंचकर हत्या

इलाहाबाद बैंक कैशियर की सिर कूंचकर हत्या

Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विंढमगंज(सोनभद्र)। इलाहाबाद बैंक कचनरवा में तैनात कैशियर मुन्ना कुमार (35) की शनिवार की रात पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका शव हरपुरा के जंगल में पड़ा मिला। हत्यारों ने शव की शिनाख्त न हो इस नाते पेट्रोल छिड़ककर आधे शव को जला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार की सुबह कैशियर के शव की शिनाख्त उसकी परिचित एक महिला ने की। आशंका जतायी जा रही है कि महिला के पति, पिता और भाई ने ही बैंककर्मी की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के पटना गांधी मैदान का रहने वाला मुन्ना कुमार इलाहाबाद बैंक में कचरनवा ब्रांच में कैशियर था। वह कचनरवा में ही किराए के मकान में रहता था। बताते हैं कि मुन्ना का गांव में ही एक महिला से नजदीकियां बढ़ गयी थी। इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो वह आगबबूला हो गया। उसने साजिश के तहत कैशियर को शनिवार की रात अपने घर खाने पर बुलाया। यहीं पर महिला के पति और कैशियर के बीच कहासुनी हुई। फिर पति ने रात में ही अपने ससुर विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव निवासी रामस्वरूप, साला जितेंद्र और महेंद्र उर्फ अर्जुन के मोबाइल पर फोन कर घर पर बुला लिया। उनके आने पर विवाद बढ़ गया लेकिन ससुर ने सभी को शांत कराया। इसके बाद महिला समेत पांचों लोगों ने हरपुरा जाने का निर्णय लिया। कैशियर और साला जितेंद्र की मोटरसाइकिल से सभी हरपुरा गए। वहां से फिर सब ने वापस कचनरवा लौटने का निर्णय लिया। हरपुरा में महिला को छोड़ चारों फिर बाइक से कचनरवा के लिए निकले। करीब आधा घंटा बाद ही राम स्वरूप, रामलाल और जितेंद्र और महेंद्र हरपुरा लौट आए। कैशियर नहीं आया। कहा जा रहा है कि जब महिला ने कैशियर के बारे में पूछताछ शुरू की तो उसके पिता और भाई ने उसकी पिटाई की और वहां से फरार हो गए। रविवार की सुबह जब हरपुरा गांव के लोग जंगल की ओर गए तो एक व्यक्ति का अधजला शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ भूपेंद्र यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी बीच महिला को भी शव मिलने की जानकारी हुई तो वह भी भागकर घटनास्थल पर आयी। उसने बैंक कर्मी के शव की शिनाख्त मुन्ना कुमार के रूप में की। उसने रात में हुए विवाद की जानकारी भी थानाध्यक्ष को दी। एसओ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। एसओ भूपेंद्र यादव ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है। महिला का बयान ले लिया गया है। उसने अपने पति, पिता और दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। अब बैंककर्मी के घरवालों का इंतजार है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed