{"_id":"63-121138","slug":"Sonbhadra-121138-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब भाया पहलवानों का रोमांचक दांवपेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब भाया पहलवानों का रोमांचक दांवपेच
Sonbhadra
Updated Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
मधुपुर (संवाददाता)। स्थानीय बाजार में वसंत पंचमी के दूसरे दिन बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों का रोमांचक दांवपेच लोगों को खूब भाया। वसंत पर लगे मेले का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
कुश्ती दंगल का उद्घाटन सांसद पकौड़ी लाल कोल ने किया। घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि कुश्ती दंगल परंपरा को कायम रखना युवाओं की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
मेले में हजारों लोगों ने जहां कुश्ती दंगल का लुत्फ उठाया वहीं बच्चों के लिए झूला, खिलौना और विभिन्न प्रकार की मिठाइयां काफी आकर्षण का केंद्र रही। कुश्ती दंगल में सर्वाधिक इनामी कुश्ती वाराणसी के विजेंद्र और चकिया में ध्रुव पहलवान के अतिरिक्त समय देने के बाद भी बराबरी पर रह गई। वहीं भवानीपुर के बसंत ने वाराणसी के रणवीर को पटखनी दी। भवानीपुर के तेजबलि ने वाराणसी के सतीश पहलवान को चित्त कर विजय हासिल की। लालू पहलवान व मिथिलेश के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। इस मौके पर गोपी पहलवान, मनोज पहलवान, केशर पहलवान, सतीश और लल्ला पहलवान को आयोजकों ने सम्मानित किया।