फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नाराज ग्राहकों ने सड़क पर लगाया जाम, होम डिलेवरी शुरू करने की मांग

नाराज ग्राहकों ने सड़क पर लगाया जाम, होम डिलेवरी शुरू करने की मांग

Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। गैस सिलेंडर की किल्लत से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने बुधवार को फिर नगर के चंडी तिराहे के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम किया। युवक कांग्रेस ने होम डिलीवरी नहीं शुरू होने के विरोध में जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी को लेकर संबंधित विभाग संवेदनहीन बना हुआ है। हाल यह है कि उपभोक्ताओं को पहले सिलेंडर पाने के लिए देर रात से ही चंडी तिराहे के समीप बगीचे में लाइन लगानी पड़ रही है। ठंड में इसके लिए उपभोक्ता दुश्वारी झेल रहे हैं। मंगलवार को उपभोक्ताओं ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम किया तो मौैके पर पहुंची पुलिस ने खड़े होकर सिलेंडर बंटवाया। इसी क्रम में बुधवार को भी सिलेंडर नहीं मिलने से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा महासचिव शत्रुंजय मिश्रा की अगुवाई में जिलापूर्ति अधिकारी का पुतला फूंका और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शत्रुंजय ने कहा कि जिला पूर्ति विभाग की लापरवाही की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले होम डिलीवरी होती थी, लेकिन अब वह भी बंद कर दी गई है। उसकी कालाबाजारी जारी है। आम लोगों को एक माह में एक सिलेंडर मिलना मुश्किल है। कहा कि यदि जल्द होम डिलीवरी नहीं शुरू हुई तो युवक कांग्रेस आंदोलन तेज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला महामंत्री विवेक सिंह ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सूरज वर्मा, बलराम सिंह, महेंद्र प्रताप, ओमप्रकाश, अरविंद कुमार सिंह, अनंत पटेल, यशोदा देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed