फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आपातकाल के विरोध में माले ने दिया धरना

आपातकाल के विरोध में माले ने दिया धरना

Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। भाकपा माले, पीयूएचआर और इंकलाबी नौजवान सभा ने वर्ष 1975 में लगे आपाताकाल को बुधवार को विरोध दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पर प्रदर्शन किया और डीएम को संबोधित दो सूत्री मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

धरने में भाकपा राज्य कमेटी के सदस्य कामरेड मिठाई लाल बिंद ने कहा कि वर्ष 1975 मेें देश में लगा आपातकाल सदैव देश के इतिहास में काले दिन के रूप में याद किया जाएगा। इस काल में हुए उत्पीड़न देश की तत्कालीन हुकूमत की ज्यादती को बया करती हैं। इंकलाबी नौजवान सभा के नेता कामरेड कलीम ने कहा कि सपा की सरकार में गरीबों पर पुलिसिया दमन बढ़ा है। इस सरकार में जनता की मांगों को उठाने वालों के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कर उनके साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कलीम ने 20 जून को डाला में प्रदर्शन करने वाले 11 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ चोपन पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी की निंदा की। कहा कि प्रदर्शन करने वालों ने ऐसा कौन सा अपराध कर दिया जो उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित दो सूत्री मांगपत्र तहसीलदार को दिया गया। इसमें मुकदमा वापसी के साथ ही सलईबनवां गांव में जायका की ओर से गरीबों के घर में खोदे जा रहे गड्ढों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शामिल है। धरने में मानमती, कलावती, कस्तूरी, मंजू, फूलवंती, आशा देवी, अमरावती, लल्लू, रामचंदर, पिंटू, विजय, रघुवीर, मिथिलेश भारद्वाज, संतोष बिंद, राजेंद्र प्रजापति, एडवोकेट पवन, एडवोकेट संदीप सिंह कुशवाहा, बाबूलाल भारती, नाजमा खातून, जुबैदा खातून आदि कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed