फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   99 complaints were received in 20 police stations, but only 10 were resolved.

Sonebhadra News: 20 थानों में आईं 99 शिकायतें, सिर्फ 10 का निपटारा

Sun, 09 Nov 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
99 complaints were received in 20 police stations, but only 10 were resolved.
सोनभद्र/चोपन। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। सभी थानों में 99 शिकायतें आईं। इनमें 87 राजस्व विभाग से संबंधित थीं। मौके पर सिर्फ 10 शिकायतों का निपटारा किया गया। बाकी शिकायतों समाधान के लिए 12 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा और एएसपी अनिल कुमार ने थाना चोपन पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। वहीं एएसपी (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने थाना पन्नूगंज पर समाधान दिवस में जनता से संवाद कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। पुलिस–राजस्व की संयुक्त टीमों को मिलकर कार्य करना चाहिए, ताकि आमजन को बार-बार थानों और तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करना है। चेतावनी दी कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर उपस्थित रहकर फरियादियों की बातें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed