{"_id":"626d765f716d5d5c2e7ac5b1","slug":"95-candidates-selected-in-employment-fair-sonbhadra-news-vns651170879","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 95 अभ्यर्थियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 95 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
विज्ञापन
लोढ़ी स्थित जिला सेवा योजन कार्यालय में रोजगार मेला में आवेदन करते अभ्यर्थी।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रवासी श्रमिकों एवं बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी में ऑफलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के आधार पर 95 युवाओं का चयन किया।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी सच्चिदानंद ने बताया कि शनिवार को आयोजित ऑफलाइन रोजगार मेला में करीब 250 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मेले में आए युवक-युवतियों का साक्षात्कार लिया। इसके बाद उनका चयन रोजगार के लिए किया गया। टाटा मोटर्स में 26, एक्स-जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड में 25, इंडियन एसोसिएट्स में चार, वर्धमान यार्नस में 20, निशांत समाज कल्याण में 10 एवं नव भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कंपनी में 10 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया है। मेले में शामिल छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के माध्यम से कुल 95 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया। इस मौके पर मेला प्रभारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, हरिनाथ, पवन कुमार सोनकर, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी दिखे उत्साहित
सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होने आए अभ्यर्थी काफी उत्साहित नजर आए। रेणुकूट से आई अपूर्वा सिंह और अंजली पाल ने बताया कि वे रोजगार मेले में पहली बार आई हैं। इंटरव्यू दिया है, कंपनी के प्रतिनिधियों की तरफ से ज्वॉनिंग लेटर भेजने का आश्वासन दिया गया है। ओबरा के रहने वाले सिद्धार्थ और सुगंधा सिंह का कहना है कि सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराए हैं। समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित होने पर रोजगार मेले में आए हैं।