फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   94 new corona patients including 13 CISF jawans found in Sonbhadra

सोनभद्र में 13 सीआईएसएफ जवानों समेत कोरोना के 94 नए मरीज मिले

Tue, 11 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
94 new corona patients including 13 CISF jawans found in Sonbhadra
कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में तीन गुनी हो गई है। मंगलवार को 94 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें 13 सीआईएसएफ के जवान हैं। सर्वाधिक मरीज म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के हैं। नए मरीजों के बाद अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 190 तक पहुंच गई हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन अब टीकाकरण पर जोर दे रहा है। डीएम ने कोविड-19 के बचाव निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में 94 नए मरीजों का नाम हर कोई चौंक गया। यह एक दिन में मिले मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसके पहले सोमवार को 10, रविवार को 37 और उसके पहले 13-13 मरीज मिले थे। कोरोना से जिले में एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। अब बड़ी संख्या में नए मरीज मिलने से लोग सहम गए हैं। इसमें से 86 मरीज महज औद्योगिक क्षेत्र में मिले हैं। ओबरा में पांच, चोपन में दो, अनपरा परिक्षेत्र के अनपरा कॉलोनी, औड़ी, परासी में कुल 18, रेणुकूट में 14, ककरी में दो, शक्तिनगर में 34, रेणुसागर में 11, शक्तिनगर में सिंगरौली के दो मरीज और राबर्ट्सगंज में छह नए मरीज पाए गए हैं। डीएम टीके शिबू ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से 15 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी से टीकाकरण कराने की अपील की है। इसके साथ ही मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालने करने को कहा है। उन्होंने सभी एसडीएम-सीओ को भी इसे लेकर इलाके में सख्ती बरने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने और लक्षण दिखते ही लोगों को जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन को नोटिस
चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। डीआईओएस ने निदेशक को पत्र जारी कर 16 जनवरी तक अवकाश के आदेश के बावजूद संस्थान खोलने पर लिखित रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज प्रबंधन ने पांचवें व सातवें सत्र की परीक्षा के कारण विद्यार्थियों को रोकने की दलील दी है। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि जिस छात्रा को कोविड हुआ है वह प्रथम साल की छात्रा थी, बावजूद किसके आदेश से बच्चों को रोका गया इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला निगरानी समिति सक्रिय करने की बनी रुपरेखा
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र में मोहल्ला निगरानी समितियों को सक्रिय बनाने की कवायद तेज हो गई है। चेयरमैन वीरेंद्र कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर पालिका सभागार में बैठक की गई। इसमें संक्रमण को देखते हुए नगर में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के साथ ही वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था, विसंक्रमण की कार्रवाई और मोहल्ला निगरानी समिति के सदस्यों को बाहर से आने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने को कहा गया। डोर-टू-डोर जाकर पल्स ऑक्सीमीटर/थर्मल स्कैनर से नागरिकों की जांच करने को भी कहा गया। बैठक में ईओ विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed