फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पीएम, सीएम की झलक पाने को बेताब थे लोग

पीएम, सीएम की झलक पाने को बेताब थे लोग

Sat, 11 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पीएम, सीएम की झलक पाने को बेताब थे लोग

विज्ञापन
सोनभद्र। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों में इस कदर बेताबी थी कि घटनास्थल पर लोग सुबह 11 बजे से ही पहुंचने लगे थे। दोपहर एक बजते-बजते पूरा पंडाल और आस-पास की एरिया भर चुकी थी। पंडाल पूरी तरह खुला होने के कारण सीधी पड़ती धूप लोगों को बेहाल किए हुए थी, बावजूद जैसे ही सीएम का हेलीकाफ्टर आसमान में दिखा, पीएम के आगमन की आहट पा लोगों में आगे पहुंचने की होड़ मच गई।

पीछे बैठे लोगों कोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण और उनके आगमन के दृश्य को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए जगह-जगह एलईडी टीवी लगाई गई थी, ताकि लोग पीएम, सीएम को आसानी से देख-सुन सकें। बावजूद लोग आगे बढ़कर पीएम-सीएम का दीदार करने के लिए जोर लगाए रहे। आगे बढ़ती भीड़ को संभालने में पुलिसकर्मियों के साथ आरएएफ (रैपिड एक्सन फोर्स) के जवानों को खासा पसीना बहाना पड़ा। अग्रिम पंक्ति पर ज्यादातर महिला कर्मी मोर्चा संभाले रही। डी घेरा में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त बने रहे। धूप से जनता के साथ उनका भी हाल बेहाल बना हुआ था। दोपहर दो बजे के बाद आसमान में जब बादलों का डेरा जमने लगा, तब जाकर लोगों ने धूप से राहत महसूस की। पीएम के पहुंचते-पहुंचते बादलों ने पूरी तरह आसमान को ढंक लिया, इससे जहां लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। वहीं लोग सभा समाप्त होने के बाद भी पीएम का हेलीकाफ्टर उड़ने तक सभास्थल पर ही बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed