फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बनने से पहले ही उखडने लगी औड़ी की सीसी रोड

बनने से पहले ही उखडने लगी औड़ी की सीसी रोड

Wed, 13 Mar 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
बनने से पहले ही उखडने लगी औड़ी की सीसी रोड
अनपरा। औड़ी ग्राम सभा में कराये जा रहे सीसी रोड कार्य में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। गुणवत्ता विहीन कार्य से जहां लाखों रूपये की लागत से बन रही सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवालियां निशान लग रहा है वहीं सड़क की गिट्टी अभी से ही ऊपर दिखने लगी है।
विज्ञापन

औड़ी मोड़ में कराये जा रहे सीसी रोड में बरती जा रही अनियमितता से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि सीसी रोड मानक के अनुरूप नहीं बनायी जा रही है। निम्न गुणवत्ता सामग्री से बन रही सीसी रोड बनने से पहले ही उखडने लगी है। मानक के अनुसार जितनी ढलाई की जानी चाहिए उतनी नहीं की जा रही है। कम सीमेंट व बालू डालकर ढालाई किये जाने से सड़क की हालत अभी ही खस्ताहाल हो रही है। जगह-जगह गिट्टी उखड़ने लगी है। गिट्टी उखड़ता देख औड़ी निवासी विक्रम जीत सिंह, जनेश्वर दूबे, बालमुकुन्द दूबे, फारुख खान, संजय सेठ आदि नागरिकों ने जब ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत की तो गिट्टी को ढकने के लिए ग्राम प्रधान ने आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। गिट्टी डालकर बिना कुटाई किये ही ढलाई किये जाने से सड़क का भविष्य अभी ही अंधकार में दिख रहा है। लोगो का कहना कि मानक के अनुसार काम नहीं होने से सड़क एक माह में ही उखड़ने लगेगी। नागरिकों ने जिलाधिकारी व विकास अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed