फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   273 ने लगाई फरजियाद, महज 28 का निस्तारण

273 ने लगाई फरजियाद, महज 28 का निस्तारण

Wed, 05 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
273 ने लगाई फरजियाद, महज 28 का निस्तारण
सोनभद्र। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दुद्धी में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने फरियाद सुनी। यहां कुल 69 मामले आए, जिसमें चार का मौके पर, तीन का टीमें भेजकर निस्तारण कराया गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम रामचंद्र यादव, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, पीडी आरएस मौर्या, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी, तहसीलदार दुद्धी शषिभूषण मिश्र आदि मौजूद रहे। राबटर्सगंज में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने फरियाद सुनी और लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापरक निस्तारण की ताकीद की। यहां कुल 56 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें तीन का मौके पर, चार का टीमें भेजकर निस्तारण कराया गया। एसडीएम सदर शादाब असलम आदि मौजूद रहे। इसी तरह घोरावल तहसील में तहसील समाधान दिवस का आयोजन स्टाल लगाकर किया गया। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी और प्रशिक्षु आईएएस उप जिलाधिकारी घोरावल मानिकनन्दन ने 148 फरियादियों का दु:ख-दर्द जाना। हालांकि मौके पर दस का और चार मामलों का टीमें भेजकर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed