फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यातायात नियमों की अनदेखी से होती है दुर्घटना

यातायात नियमों की अनदेखी से होती है दुर्घटना

Tue, 27 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों की अनदेखी से होती है दुर्घटना
सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में यातायात विभाग की ओर से जागरूकता माह के तहत मंगलवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने सड़क सुरक्षा के आवश्यक नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं की मुख्य वजह यातायात नियमों की अनभिज्ञता कम और अवहेलना ज्यादा है। सभी छात्र-छात्राऍ वाहन का प्रयोग करने वाले अपने परिवार के सदस्यों से वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग और संबंधित नियमों का पालन करने का आग्रह करके यातायात के सहज संचालन में अपना योगदान दे सकते हैं। दुर्घटना के बाद संबंधित व्यक्ति ही पीड़ित नहीं होता बल्कि संपूर्ण परिवार उससे पीड़ित हो जाता है, जहां उसे न केवल शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है अपितु आर्थिक और मानसिक पीड़ा का भी शिकार होना पड़ता है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन का महत्व होता है। यदि हम सड़क का प्रयोग करते समय भी अनुशासन को ध्यान में रखकर चलें तो स्वयं और दूसरों की भी सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को केवल साइकिल के प्रयोग पर ही बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल हमारा शारीरिक व्यायाम होता है बल्कि आर्थिक और सुरक्षा की दृष्टि से भी उत्तम है। यहां पुलिस के साथ ही विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed