{"_id":"5bc0e66ebdec22694d430e55","slug":"91539368558-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन अनशनकारियों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन अनशनकारियों की हालत बिगड़ी
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा (सोनभद्र)। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर छात्रों का अनशन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। यहां अनशन कर रहे दो छात्रों शुभम पटेल और परमेंद्र कुमार की हालत बिगड़ गई है। उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे चिकित्सक ने उनकी स्थिति ठीक न होना बताया। इसके पूर्व भी दो अनशनकारियों की स्थिति ठीक न होने पर उन्हें परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
महाविद्यालय गेट पर चल रहे अनशन स्थल पर छात्र नेता हिमांशु यादव और सूरज सिंह ने कहा कि अनशन कर रहे छात्रों का कॉलेज प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है। विगत कई दिनों से एक सूत्री मांग अविलंब छात्रसंघ चुनाव कराए जाने पर कॉलेज चुप्पी साधे हुए है। मनमाने तरीके से चुनाव की तिथि तय कर कॉलेज प्रशासन परिसर में माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहा है। जबकि कॉलेज प्रशासन चुनाव कराने के मद्देनजर पहल करना चाहे तो इस माह में ही संपन्न कराया जा सकता है। लेकिन कालेज के जिम्मेदार जिला प्रशासन को भी तिथि निर्धारण के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। इस मौके पर राहुल प्रताप सिंह, दीपू शर्मा, अनंत पाठक, पवित्र जायसवाल, प्रमोद यादव, दीपक केशरी, विवेक प्रजापति मौजूद रहे।