{"_id":"5b4639144f1c1b97468b5dce","slug":"91531328788-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती से खफा युकां ने फूंका एक्सईन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती से खफा युकां ने फूंका एक्सईन का पुतला
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में बिजली कटौती सहित अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप युवक कांग्रेस ने बिजली विभाग के एक्सईएन का पुतला फूंका। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति न होने पर कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी है।
युकां के लोक सभा अध्यक्ष आशुतोष दूबे ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर समेत आसपास के गांवों के बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। इस नाते अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। पूर्व में बिजली विभाग के अधिकारियों को जर्जर तारों एवं खंभों को बदलने के लिए मांगपत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक संबंधितों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। कहा कि नगर पालिका और विधान सभा चुनावों में भाजपा के नेताओं द्वारा किए गए सभी वादे ठंडे बस्ते में चले गए हैं। श्रीकांत मिश्र ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से अक्सर खंभों पर चढ़कर कार्य करने के दौरान संविदा कर्मी करंट की चपेट में आ जाते हैं। अभी तक बिजली की चपेट में आने से मृत सभी कर्मियों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाए। ऐसा नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। संजय दूबे ने कहा कि जब तक जर्जर तारों एवं खंभों को बदला नहीं जाएगा, तब दुर्घटनाएं होती रहेंगी। राबर्ट्र्सगंज नगर मेें बिजली के खंभों पर तारों के मकडजाल को समाप्त किया जाए। सूरज वर्मा, ऋषिकेश देव पांडेय, विकास, सूरज, शिवम, जावेद खान, सनी, सृजन, किशन, मुकेश, गौतम, मोहन, सूरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।