फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार
अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के मामले में सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। तहसील अधिवक्ता समिति की बैठक अध्यक्ष सच्चिदानंद चौबे की अध्यक्षता में अधिवक्ता सभागार में हुई। इसमें दुर्व्यवहार के आरोपी स्टेनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि 23 मार्च को अधिवक्ता सुनील कुमार चौबे के साथ एसडीएम कार्यालय में तैनात स्टेनो ने किसी केस की फाइल को लेकर दुर्व्यवहार किया। इससे तहसील अधिवक्ता समिति 23 मार्च से ही उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए ूमांग कर रही है। निर्णय हुआ था कि 26 मार्च को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव, 27 व 28 मार्च के मतदान में हिस्सा लेने के लिए आंदोलन का प्रस्ताव स्थगित कर दिया जाए। फिर 26 मार्च को प्रस्ताव देकर एसडीएम घोरावल से प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता करके अगली रणनीति का निर्णय लिया था। लेकिन अब तक एसडीएम ने किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं की। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान रामअनुज धर द्विवेदी, आशुतोष पांडे, मदन गोपाल सिंह, रामकिंकर पाठक, आदिनाथ मिश्रा, राजबहादुर सिंह, हरि प्रकाश वर्मा, शिवजतन विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed