फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन ने किया नामांकन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन ने किया नामांकन

Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन ने किया नामांकन
सोनभद्र। जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए सोमवार को तीन सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला मजिस्ट्रेट पीके उपाध्याय के समक्ष भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमरेश पटेल, निर्दल सुभाष पाल और विनोद मौर्य ने क्रमश: दो-दो व एक सेट में नामांकन दाखिल किया। उधर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने पर्चा लेने के बाद भी नामांकन नहीं किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आदर्श आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया। सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष मजिस्ट्रेट के समक्ष तक गए। भाजपा समर्थक जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। पुलिस कर्मियों के रोकने के बावजूद वे खनिज कार्यालय तक वाहन लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे सबसे पहले हिंदुआरी के जिला पंचायत सदस्य विनोद मौर्य ने डीएम के समक्ष एक सेट में नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव व तिलौली की सदस्य कलावती रहीं। फिर कोटा जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल ने अपने प्रस्तावक शाहगंज के सदस्य राजकुमार संघर्षी, सरंगा की संजूलता, निगाई के विमलेश और हिनौती के नीरज श्रीवास्तव के साथ एक सेट में नामांकन पत्र भरा। फिर करीब एक बजे राबर्ट्सगंज सो वाहनों के काफिला के साथ भाजपा प्रत्याशी अमरेश पटेल नामांकन करने के लिए रवाना हुए। लोढ़ी में राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर तैनात पुलिस कर्मियों ने समर्थकों के चार पहिया वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके और खनिज कार्यालय तक पहुंच गये। कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर सदर एसडीएम राजकुमार, ओसी विशाल यादव, सिटी सीओ ने समर्थकों को अंदर जाने से रोक दिया। लेकिन प्रत्याशी व प्रस्तावकों के अलावा सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव गोड़, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, नगवां ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह समेत कई नेताओं को कलेक्ट्रेट परिसर में जाने दिया गया। अमरेश ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके प्रस्तावक सोढ़ा के सदस्य तेजबली, बभनी के देवनारायण, घघरी की काजल पनिका और मधुपुर के सदस्य राजकुमार यादव रहे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक यादव ने नामाकंन पत्रों की जांच की। सभी के नामांकन वैध पाये गए। नामांकन में भाजपा की ओर से ब्लॉक प्रमुख अशोक पटेल, चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, सदस्य मनोज सोनकर, गोविंद यादव, अनूप तिवारी, आलोक सिंह, अजीत चौबे, अजीत रावत, कमलेश चौबे, अरविंद पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed