{"_id":"5a58fc1d4f1c1be3408b47c5","slug":"91515781149-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई, किराना की दुकान से भरे गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई, किराना की दुकान से भरे गए नमूने
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। त्योहार के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को पिपरी रोड स्थित नीलकंठ रेस्टोरेंट और घोरावल रोड स्थित किराना की दुकानों से जांच पड़ताल कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद सिंह ने बताया कि मकर संक्राति पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी पीके उपाध्याय के निर्देश पर दुकानों पर छापेमारी की गई है। बताया कि पिपरी रोड स्थित नीलकंठ स्वीट एवं रेस्टोरेंट से पनीर और वनस्पति का सैंपल लिया गया। बताया कि दुकान के प्रोपराइटर गोपाल केशरी हैं। पूर्व में खराब गुणवत्ता को लेकर इनकी शिकायत उन लोगों तक पहुंची थी। इसी तरह घोरावल रोड स्थित मेसर्स दिलीप जनरल स्टोर से गुड और सरसों के तेल का नमूना लिया गया। घोरावल रोड से ही राजकुमार की दुकान से सरसों के तेल का नमूना भरा। पिपरी रोड स्थित नीलकंठ एंड रेस्टोरेंट से रिफाइंड और पनीर का नूमना लिया गया। इसी तरह कई दुकानों की जांच की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दूबे, प्रमोद कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे। मानिक चंद ने कहा कि जिस किसी को मिलावटी खाद्य पदार्थों के बारे में सूचना हो वह कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में शिकातय करें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।