फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मतगणना स्थल पर एक-एक एजेंट होगें तैनात

मतगणना स्थल पर एक-एक एजेंट होगें तैनात

Fri, 17 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर एक-एक एजेंट होगें तैनात
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाग्य आजमा रहे हर उम्मीदवार के एक-एक एजेंट मतगणना स्थल पर तैनात रहेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को निर्देशित कर दिया है। मतदान समाप्त होने के बाद एजेंटों का पास बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की इकलौती नगर पालिका एवं सात नगर पंचायतों में 22 नवंबर को वोटिंग होगी। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में 34097 मतदाता अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में 6047 वोटर, चोपन में 11907 मतदाता, ओबरा में 32223वोटर, घोरावल में 5648 मतदाता, दुद्धी में 9643, पिपरी में 9700 वोटर, और रेणुकूट नगर पंचायत में 9770 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 572 मतदान कर्मियों को तैनात किया है। इसमें 143 पीठासीन अधिकारी, 143 मतदान अधिकारी प्रथम, 143 मतदान अधिकारी द्वितीय और 143 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं। इनके अलावा दस प्रतिशत पीठासीन एवं मतदान अधिकारी रिजर्व रखे गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने नगर पालिका और नगर पंचायतों में जरूरत के अनुसार जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और उडन दस्तों को तैनात किया है। उन्होंने सभी आरओ को मतदान समाप्त होते ही मतगणना कराने के लिए प्रत्याशियों और एजेंटों का पास बनाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नपं, नपा अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवार एक-एक एजेंट का पास बनवा सकते है। सभासद के उम्मीदवार मतगणनास्थल पर स्वंय रहेंगे या एक एजेंट रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed