फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   त्रिस्तरीय पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन

त्रिस्तरीय पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन
सोनभद्र। पंचायती राज सदस्य पद संगठन ने मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। ग्राम प्रधानों की तरह सदस्यों को मानदेय देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष मनीराम पटेल ने कहा कि पंचायतों को स्थानीय स्वशासन की सक्षम इकाई के रूप में प्रतिस्थापित कर विकास कार्यक्रमों, योजनाओं के चयन, क्रियान्यवन तथा निगरानी का दायित्व भी पंचायत राज संस्थाओं को दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद का मूल्यहीन, अधिकार व दायित्व विहीन बना दिया गया हैै। मांग उठाई कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए मासिक मानदेय दिया जाए। सदस्यों व ग्राम सभा तथा पंचायत समितियों की नियमानुसार बैठकों के जरिए योजनाओं का चयन व धन का व्यय हो। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण कराकर दायित्व व अधिकारों से अवगत कराया जाए। क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों की बैठकों के संबंध में गठन के बाद अब तक की कार्यवाहियों व धन के संबंध में रेंडम जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ मनमानी के लिए दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसी तरह संगठन की ओर से कई अन्य मांगें भी उठाई गईं। प्रदर्शन में राजेश मिश्रा, मुश्ताक अहमद, सतीश कुमार दूबे, सुनील शुक्ला, अजय पटेल, संजय कुमार, राजेश गुप्ता, अमरनाथ सूर्य, सुरेश चंद्र नागर, विनोद गुप्ता, शांति देवी, आभा शर्मा, शिव प्रसाद, यशोदा, राजश्री, अनंती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed