{"_id":"5988a5874f1c1b012b8b4628","slug":"91502127495-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: 9984 बेघरों को नसीब होगा मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: 9984 बेघरों को नसीब होगा मकान
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 9984 लोगों को आवास मुहैया कराया जाएगा। आवास देने के लिए ऐसे लोगों का चयन किया जा रहा है, जिनका मकान या तो कच्चा या मड़ई है। आठों ब्लॉकों में अभी तक करीब 32 सौ लोगों का चयन कर लिया गया है। आवास बनाने के लिए सीधे लाभार्थियों के खाते में धन भेजा जाएगा।
बताते चले कि केंद्र सरकार ने जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कच्चे मकान, मड़ई या दूसरे के घरों में रहकर गुजर-बसर करने वालों को मकान मुहैया कराने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर राबट्र्सगंज, घोरावल, दुद्धी, चतरा, नगवां, म्योरपुर, चोपन और बभनी ब्लॉक में बीडीओ की निगरानी में गांवों में खुली बैठक कर लाभार्थियों के चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा ने बताया कि शासन से जिले में वर्ष 2017-18 में पीएम आवास योजना के तहत 9984 लोगों को मकान मुहैया कराने का लक्ष्य मिला है। शासनादेश के क्रम में अभी तक जिले मेें करीब 3200 लोगों का चयन कर लिया गया है। 31 अगस्त 2017 तक संपूर्ण लाभार्थियों का चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरटीजेएस के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी को आवास बनवाने के लिए एक लाख 30 हजार रुपये उसके खाते में भेजा जाएगा। कहा कि आवास दिलाने के नाम पर अगर कोई व्यक्ति किसी से सुविधा शुल्क की मांग करता है तो उनके मोबाइल नंबर 9415274685 पर सूचना देें। कहा कि पात्रों को आवास मुफ्त मेें दिया जा रहा है।