{"_id":"595934f94f1c1b3b168b4992","slug":"91499018489-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबर्ट्सगंज नगर में जल-जमाव पर ईओ को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज नगर में जल-जमाव पर ईओ को लगाई फटकार
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बारिश के पहले नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं करने से लोगों को अब खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद नगर में जलजमाव की स्थिति बन गई। जानकारी होने के बाद सदर विधायक भूृपेश चौबे एवं डीएम पीके उपाध्याय ने संयुक्त रूप से नगर में निकलकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह जल-जमाव पाए जाने पर ईओ को कड़ी फटकार लगाते हुए जल निकासी का समुचित प्रबंध का निर्देश दिया।
रविवार की सुबह बारिश चार घंटे तक होती रही। इससे नगर में कई जगहों पर मुहल्लों में जलभराव हो गया। नालियों की सफाई और मरम्मत नहीं होने से कई मुहल्लों में पानी भर गया। लोगों के घरों में पानी भी घुसने की शिकायत है। बूंदाबांदी के बीच डीएम पीके उपाध्याय राबर्ट्सगंज नगर के विभिन्न सड़कों की हकीकत को देखने के लिए निकले तो जगह-जगह जल भराव पाया। पहली ही बारिश में नगर पालिका प्रशासन की पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान मेन चौराहा से धर्मशाला रोड को जोड़ने वाली सड़क के पास काफी जल भराव पाया गया। इस पर डीएम ने ईओ को कड़ी फटकार लगाई और जल-जमाव वाले स्थलों को चिह्नित करते हुए समस्या के समाधान का निर्देश दिया। इसी बीच सदर विधायक भूपेश चौबे भी निरीक्षण स्थल पर पहुंच गए और शहर में जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने नाली की साफ-सफाई, रोड निर्माण के साथ ही जल-जमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, राबर्ट्सगंज दिनेश कुमार को नालियों की सफाई कराने के साथ ही जल भराव वाले स्थानों को चिह्नित करते हुए स्थायी समाधान कराने का निर्देश दिया। प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स, सीएमओ डॉ. केजी सिंह, सदर एसडीएम विशाल यादव आदि मौजूद रहे।