फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   88,026 cases resolved through reconciliation, generating revenue of Rs 26.44 crore

Sonebhadra News: सुलह से 88026 मामलों का निकला हल, 26.44 करोड़ का राजस्व मिला

Sat, 09 May 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
88,026 cases resolved through reconciliation, generating revenue of Rs 26.44 crore
रॉबर्ट्सगंज न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत पर वादकारियों की लगी भीड़। संवाद
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 88026 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न वादों के समाधान और जुर्माने के रूप में कुल 26.44 करोड़ रुपये का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रामसुलीन सिंह ने किया।
इस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रचना अरोड़ा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे। जनपद न्यायाधीश ने बैंकों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिक से अधिक मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण का आह्वान किया। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक विवाद, श्रम, भूमि अधिग्रहण, विद्युत एवं जल बिल तथा अन्य दीवानी मामलों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायालयों में 3772 मामलों का निस्तारण करते हुए 4.33 करोड़ रुपये का समाधान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजस्व न्यायालयों और अन्य विभागों में 83780 मामलों का निस्तारण कर 19.56 करोड़ रुपये और निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के 474 मामलों में 2.54 करोड़ रुपये का समाधान किया गया। इसके अलावा 7 से 9 मई तक आयोजित विशेष लोक अदालत में लघु अपराधों के 26 मामलों का भी निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed