फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   82 tons of coal recovered, two arrested

Sonebhadra News: 82 टन कोयला बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
82 tons of coal recovered, two arrested
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनसीएल दुद्धीचुआ और निगाही कोयला खदानों से तीन ट्रकों से निकले करीब 118 टन कोयले में से 82 टन कोयला मप्र पुलिस ने बरामद किया है। दो ट्रकों के साथ दोनों के चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि फर्जी नंबर प्लेट व जाली दस्तावेज के जरिए कोयला चोरी की ऊर्जांचल में करीब 20 घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वाहनों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एवं ट्रकों का आरसी, मालिक का पैन कार्ड, ड्राइवर का लाइसेंस आदि फर्जी तैयार कर कोयला लोड किया जाता था। कोयला निर्धारित गंतव्य तक न पहुंच ईंट भट्टों और कोल यार्डों में बेच दिया जाता था। ट्रांसपोर्टरों से लाखों रुपये एडवांस के साथ उनका लाखों का कोयला भी पार कर दिया जाता था। पीड़ितों की रिपोर्ट पर मोरवा पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो कोयला चोरी का बड़ा मामला उजागर हुआ। इस तरह एनसीएल की विभिन्न कोयला खदानों से अब तक एक हजार टन कोयला चोरी हो चुका है। हालिया मामले में चंद्रमौली मिश्रा ने मोरवा थाने में केस दर्ज कराया था। बताया था कि राजस्थान नंबर वाले ट्रक में राहुल नामक व्यक्ति ने फोन कर दुद्धीचुआ खदान से मुजफ्फरनगर स्थित सिद्धेश्वरी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के लिए कोयला लोड कराया था। दोनों ट्रक में कुल दो लाख 52 हजार का कोयला लोड कर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया, परंतु कोयला वहां पहुंचा ही नहीं। इसी तरह पूनम चंद मालवीय ने भी छत्तीसगढ़ के नंबर की ट्रक पर निगाही खदान से बुधनी के लिए भेजे गए कोयले के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिंगरौली के एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए ट्रक चालक गुरतेज (30) और कमलदीप (28) पंजाब के रहने वाले हैं। इन्होंने पूछताछ में बताया कि इस प्रकार कुल नौ वाहनों के कोयले ईंट भट्ठों में अब तक बेच चुके हैं। वह फर्जी दस्तावेज एवं फर्जी नंबर प्लेट के आधार पर ट्रांसपोर्टरों को चूना लगाते रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ही मामलों में असली वाहन का नंबर प्लेट बदल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed