{"_id":"5cc5ec4abdec2206fe05fa0f","slug":"81556474954-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के चुनाव के लिए यूपी-एमपी की सीमायें हुई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के चुनाव के लिए यूपी-एमपी की सीमायें हुई सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा (सोनभद्र)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के चौथे चरण के चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश अंतर्राज्यीय बार्डर दुल्लापाथर पर अनपरा पुलिस ने सघन जांच कर सीमा को रविवार को सील कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सलमान ताज पाटिल के दिशा-निर्देशन में 29 अप्रैल के चौथे चरण के मतदान के 48 घंटे पूर्व अंतर्राज्यीय बार्डर सिगरौली मध्य प्रदेश के सीमा पर सीओ पिपरी ज्ञान प्रकाश राय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अनपरा शैलेश राय मय हमराही एवं प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह शक्तिनगर थाना मय हमराही अंतर्राज्यीय सीमा सील कर आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गयी। इस दौरान जिन वाहनों में काली फिल्म लगी तो उसे उतारा गया। सीओ पिपरी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य के चौथे चरण में 29 अप्रैल को होने वाले सीधी लोक सभा चुनाव के मतदान के दिन निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान के लिये यूपी-एमपी बार्डर पर पुलिस सतर्क है। हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। किसी भी प्रकार के अराजक तत्वो को सीमा के भीतर घुसने नही दिया जाएगा। इसके लिये बार्डर के थानों से बराबर संवाद स्थापित किया जा रहा है। साथ ही साथ अपराधियो पर भी पैनी निगाहे रखी जा रही है। सीमा सील के साथ बार्डर की शराब की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश दिए गये है।
इनसेट में-
तीनों विधान सभा में चुनाव कराने की तैयारियां पूर्ण
सिंगरौली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के वी एस चौधरी के नेतृत्व में मतगणना स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर बैढन में जिले के तीनों विधानसभा सिंगरौली 80, चितरंगी 79, देवसर 80 के अलावा धौहनी सिहावल के विभिन्न मतदान केंद्रों में ईवीएम व पीपी पैट मशीनों के साथ अधिकारी- कर्मचारी को ड्यूटी में भेजने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा- निर्देशन में जिला परिवहन विभाग व जिला पुलिस विभाग द्वारा लगभग 250 बसें अधिग्रहित की गई है। जिसमें से देवसर विधानसभा में 64 बसें, चितरंगी विधानसभा में 62 बसें, सिंगरौली विधानसभा में 58 बसें लगायी गयी है। अधिकारी-कर्मचारी व सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बल जवान मतदान केंद्रों पर रवाना किये जा रहे है। जिसमें मतदान केंद्र का रूट चार्ट मतदान केंद्रों का नाम बसों में चस्पा किया गया इस दौरान अपर कलेक्टर रिजु बाफना, जिला परिवहन अधिकारी एस पी दुबे, एसडीएम एस पी मिश्रा, सीएसपी अनिल सोनकर, बैढन टीआई मनीष त्रिपाठी, नवानगर टीआई यूपी सिंह, विंध्यनगर टीआई अरुण पाण्डेय, सूबेदार दिलीप तिवारी सहित जिले के अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पुलिस बल जवान भारी संख्या में मौजूद रहे।