{"_id":"5c61bbfdbdec224b6e13a4b3","slug":"81549908989-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे वाराणसी को हराकर रॉबर्ट्सगंज ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे वाराणसी को हराकर रॉबर्ट्सगंज ने जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। अंबेडकर स्टेडियम में सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को एनई रेलवे वाराणसी और सुपरस्टार रॉबर्ट्सगंज के बीच हुए मैच में रॉबर्ट्सगंज ने जीत दर्ज की।
सुपरस्टार रॉबर्ट्सगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 165 रन बनाए। सौरभ विश्वकर्मा ने सर्वाधिक 83 रन और विकास ने 25 रनों का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरयी रेलवे वाराणसी की टीम निर्धारित 25 ओवर में 159 रन ही बना सकी। बल्लेबाज आशीष यादव जो झारखंड के रणजी खिलाड़ी रहे हैं, ने 92 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वाराणसी के कोई भी बल्लेबाज उनका साथ न दे सका। रॉबर्ट्सगंज सुपरस्टार ने सात रनों से यह रोमांचक मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सुपर रॉबर्ट्सगंज के सौरव विश्वकर्मा रहे। निर्णायक संकट मोचन झा एवं राघवेंद्र पांडे, स्कोरर अक्षय पटेल एवं कमेंटेटर राजू यादव व फैजल खां रहे। आयोजन अध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को सुपरस्टार रॉबर्ट्सगंज और हिंडाल्को के बीच मैच खेला जाएगा।