फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   65 दिन बाद विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज

65 दिन बाद विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
65 दिन बाद विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विंढमगंज (सोनभद्र)। हाईटेंशन तार के चपेट में आ जाने से अपना एक हाथ और एक पैर गवां चुके उच्च प्राथमिक विद्यालय मेदनीखाड़ के छात्र नीरज की हालत में कोई सुधार नहीं है। घटना के 65 दिन बाद थाना शुक्रवार को पुलिस ने छात्र के पिता विजय कुमार की तहरीर पर विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र विद्यालय में पढ़ाई के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया था। लेकिन विद्युत विभाग और प्रशासन के तरह से उसे कोई मदद नहीं मिल सकी है। इससे क्षेत्रीय लोगों में असंतोष है। नीरज के दूसरे हाथ में भी संक्रमण फैल रहा है। बीएचयूू के डॉक्टर उसका दूसरा हाथ काटने का संकेत दे चुके हैं। कटे हुए हाथ, पैर के जख्म कुछ सूखे है, लेकिन गर्दन के नीचे एक बड़ा जख्म हो रहा है।
विज्ञापन

विण्ढमगंज पुलिस ने बताया कि नीरज के पिता विजय की तहरीर शुक्रवार की सुबह मिली है। उसकी तहरीर पर बिजली विभाग के खिलाफ धारा 336 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद कोई तहरीर नहीं मिली थी, जिसकी वजह से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। नीरज की मां इंद्रावती ने बताया कि शिक्षा विभाग के अध्यापक नीरज के इलाज में मदद कर रहे हैं। लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। करीब 65 दिन पूर्व छात्र नीरज उच्च प्राथमिक विद्यालय मेदनीखाड़ में पढ़ाई करने गया था। इस दौरान विद्यालय परिसर में ही लगे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसके पिता की माली हालत ठीक न होने से क्षेत्रीय लोगों के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने आर्थिक सहयोग किया। उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसके एक हाथ और एक पैर को अत्यधिक संक्रमण के नाते काट दिया गया। अब उसके दूसरे हाथ में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। नीरज के पिता विजय का कहना है कि बीएचयू के डॉक्टर ने दूसरा हाथ काटने की आशंका जताई है। उसका कहना है कि अब तक विद्युत विभाग की ओर से कोई मदद नहीं हुई। प्रशासन की ओर से भी सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed