{"_id":"5c1bcfa3bdec2257036f7674","slug":"81545326499-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर क्लास में पढ़ाई जाए क्रांतिकारियों की जीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर क्लास में पढ़ाई जाए क्रांतिकारियों की जीवनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। अपना दल युवा मंच के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सेक्टर नौ कार्यालय पर क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खान, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। यहां संगठन के प्रदेश महासचिव आनंद पटेल दयालु ने कहा कि आर्थिक रूप से आम आदमी को स्वावलंबी करके देश को मजबूत करना है।
क्रांतिकारियों पर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार से हम मांग करते हैं कि हर क्लास में अनिवार्य रूप से एक अलग किताब बनाई जाए और पढ़ाई जाए जो क्रांतिकारियों के जीवनी पर आधारित हो। कहा कि नौजवान सीख लें और बचपन से ही उनके अंदर क्रांतिकारियों के कार्यों को जानने और समझने की जिज्ञासा हो, जिससे वह देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत हो जाएं। इस देश की सेवा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष अंजनी पटेल, धनराज सिंह, संकट मोचन झा, शिबू खान ने भी संबोधित किया। यहां राजकुमार यादव, सोनी बानो, विद्या शर्मा, पूनम देवी, सुनीता मौर्या, राधिका मौर्य, महेश अग्रहरि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महताब आलम ने किया।