फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भलुआ टोला-ओबरा डैम रेलवे स्टेशन मार्ग जर्जर

भलुआ टोला-ओबरा डैम रेलवे स्टेशन मार्ग जर्जर

Mon, 17 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
भलुआ टोला-ओबरा डैम रेलवे स्टेशन मार्ग जर्जर
ओबरा। भलुआ टोला-ओबरा डैम रेलवे स्टेशन मार्ग की जर्जर स्थिति से स्थानीय निवासियों में असंतोष है। बड़ी आबादी के साथ यात्रियों के लिए मुसीबत बन रही सड़क को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। साथ ही बड़े आंदोलन का मन बना लिया है। इस मार्ग पर पड़ने वाले परियोजना कालोनी के सेक्टर दस के लोगों ने सामूहिक हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

हरिओम विश्वकर्मा एवं ग्राम पंचायत सदस्य बालगोविंद ने बताया कि कठिनाईयों के बावजूद प्रशासन इस महत्वपूर्ण मार्ग को लेकर मौन है। इससे पहले राष्ट्रीय लोकदल ने भी बीते सप्ताह भलुआ टोला में हस्ताक्षर अभियान चलाया था। रालोद के पूर्वांचल बूथ अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि हालत यह है कि न्यायालय को बताना पड़ रहा है कि सड़कें जानलेवा हो गई हैं। करीब एक लाख आबादी के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशन के तौर पर ओबरा डैम रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग एक दशक से पूरी तरह जर्जर अवस्था में है।
विज्ञापन

रेलवे धनबाद मंडल के सलाहकार समिति सदस्य बृजेश पांडेय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय बैसवार ने बीते अगस्त माह में डीआरएम से भेंटकर सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की गुहार लगाई थी। इस प्रयास के बाद जिला पंचायत ने इस मार्ग के जीर्णोंद्धार के लिए कदम बढ़ाया था। अगस्त माह में ही जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के निर्देश पर पहुंचे विभाग के जेई आशीष वर्मा ने जर्जर सड़क मार्ग का मुआयना कर तकनीकी जानकारी ली थी। लेकिन उसके बाद जिला पंचायत की सक्रियता खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed