फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   उत्पादन निगम को 17 सौ करोड़ की बचत

उत्पादन निगम को 17 सौ करोड़ की बचत

Fri, 03 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
उत्पादन निगम को 17 सौ करोड़ की बचत
अनपरा । विद्युत उत्पादन गृहों के अभियंताओं के प्रयास से उत्पादन निगम को 17 सौ करोड़ की बचत हुई है। विद्युत अभियन्ता संघ के पदाधिकारियों ने अभियंताओं को दी बधाई देते जनहित में सरकार से सभी विद्युत परियोजनाओं उत्पादन निगम को सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्युत अभियन्ता संघ के अध्यक्ष जीके मिश्रा एवं महासचिव राजीव सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि विद्युत उत्पादन निगम के उत्पादन गृहों के अभियंताओं ने अपने उल्लेखनीय प्रयासों से विद्युत उत्पादन लागत में 54 पैसे प्रति यूनिट की कमी लाकर सरकार को लगभग 17 सौ करोड़ की बचत कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है। विद्युत अभियंता संघ ने प्रमुख सचिव ऊर्जा द्वारा उत्पादन निगम में लागू की गयी प्रोत्साहन स्कीम की सराहना भी की है। उन्होंने सरकार से निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं के निर्माण एवं परिचालन के लिए आवश्यक पदों की स्वीकृति का अनुमोदन तत्काल प्रदान करने की मांग करते हुए प्रदेश की सभी विद्युत उत्पादन परियोजनायें उत्पादन निगम से बनवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed