फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कार्य गुणवतापूर्ण और समयबद्ध तरीके से हों, इसका रखें ख्याल

कार्य गुणवतापूर्ण और समयबद्ध तरीके से हों, इसका रखें ख्याल

Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कार्य गुणवतापूर्ण और समयबद्ध तरीके से हों, इसका रखें ख्याल
सोनभद्र। ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, इसको लेकर शासन से आए निर्देश के बाद ग्राम निर्माण समिति अध्यक्षों को प्रशिक्षित करने का काम शुरू हो गया है। राबर्ट्सगंज ब्लाक सभागार में सोमवार को 140 ग्राम निर्माण समिति के अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। उन्हें उनकी शक्तियों और दायित्व का बोध कराया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए निगरानी की बारीकियां समझाई गईं।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने निर्माण समिति अध्यक्षों को उनके दायित्व का बोध कराते हुए कहा कि निर्माण कार्य किसी भी ग्राम पंचायत के विकास की धुरी हैं। ऐसे में कार्य सही तरीके से, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो, इसका ख्याल रखने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कार्य में किन चीजों का ध्यान रखना है, प्रजेंटेशन के माध्यम से इस पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि निर्माण से जुड़ी बैठक में ग्रामीणों की सहमति और कार्य की उपयोगिता का जरूर ध्यान रखा जाए। बतौर प्रशिक्षक दुद्धी ग्राम समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले उसका इस्टीमेट क्या है, किन-किन चीजों पर विशेष फोकस है, इसकी जानकारी जरूर कर लें। डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स परसन रेखा ने कहा कि कार्य शुरू होने से पहले कार्यस्थल पर उससे जुड़ा बोर्ड जरूर लगवाएं। किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले, कार्य होते समय और कार्य पूर्ति के बाद की फोटोग्राफी करा लें। इससे पता चलेगा कि कार्य किस तरह से हुआ है। डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स परसन पंकज मिश्रा ने कहा कि इस्टीमेट या कार्य में किसी भी तरह की खामी है, तो संबंधित को तत्काल अवगत कराएं, ताकि समय रहते गुणवत्ता सुधारी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed