फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पिकअप के धक्के से युवक की मौत

पिकअप के धक्के से युवक की मौत

Sun, 27 Jan 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
पिकअप के धक्के से युवक की मौत
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित शिवन टोला चट्टी के समीप एक युवक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला गांव निवासी संजय सिंह (34) पुत्र श्रीभगवान सिंह शनिवार सुबह घर से अपने खेत में जा रहा था। गांव की चट्टी से कुछ ही दूरी पर वह पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से मांझी को जाने वाले ट्रक को ओवरटेक करते हुए पिकअप ने संजय को धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed