{"_id":"5aaeb3e24f1c1baa758b61c3","slug":"81521398754-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारेषण लाइनों में खराबी से घटाना पड़ रहा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारेषण लाइनों में खराबी से घटाना पड़ रहा उत्पादन
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र (अनपरा)। थर्मल बैकिंग से उत्पादन निगम का पीछा नहीं छूट रहा। बिजली की मांग बढ़ने के बीच पारेषण लाइन में खराबी के चलते उत्पादन घटाना पड़ रहा है। उत्पादन निगम की चार इकाईयों से करीब तीन सौ मेगावाट तक थर्मल बैकिंग करना पड़ रहा है। अनपरा तापीय परियोजना की सभी इकाईयों से मौजूदा समय से उत्पादन हो रहा है।
हालांकि जुलाई 2017 में टरबाइन के रोटर में आई खराबी के कारण कई माह बंद रही पांच सौ मेगावाट की सांतवीं इकाई से भी उत्पादन जारी है लेकिन परेशानी का सबब टरबाइन में कंपन बना हुआ है। जिसकी वजह से परियोजना प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। कंपन के बावजूद इस परियोजना से उत्पादन जारी है। इधर गर्मी में जैसे-जैसे बिजली की मांग बढ़ रही, पारेषण लाइनों में खराबी के कारण उत्पादन निगम को अपनी चार परियोजनाओं से उत्पादन घटाना पड़ा है। जिसकी वजह से बिजली की आपात कटौती भी करनी पड़ रही है। उत्पादन निगम के अधिकारियों के मुताबिक 24 घंटे में अनपरा, ओबरा, पारीछा एवं हरदुआगंज से 277 मेगावाट विद्युत की थर्मल बैकिंग करनी पड़ रही है। शाम चार बजे अनपरा परियोजना से 1991 मेगावाट, ओबरा से 343, पारीछा से 764 व हरदुआगंज 350 से मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। मुख्य महाप्रबंधक एके सिंह के मुताबिक निगम के निर्देश पर थर्मल बैंकिंग की जाती है। शेष अनपरा की सभी विद्युत इकाईयों से उत्पादन जारी है।