फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   परीक्षा केंद्रों पर तालाबंदी करेंगे शिक्षा प्रेरक, सौंपा ज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर तालाबंदी करेंगे शिक्षा प्रेरक, सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर तालाबंदी करेंगे शिक्षा प्रेरक, सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को राबर्ट्सगंज के दंडईत बाबा मंदिर परिसर में हुई। इसमें प्रेरकों को 20 माह से मानदेय न देने पर असंतोष जाहिर किया गया। निर्णय लिया कि यदि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वे 26 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे। 25 मार्च को होने वाली परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर तालाबंदी करेंगे। बैठक के बाद डीएम को ज्ञापन देकर कार्यकाल वृद्धि और मानदेय भुगतान की मांग की गई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत शिक्षा प्रेरकों के समयावधि को नहीं बढ़ाया गया। न ही अवशेष मानदेय का भुगतान किया गया। विभाग ने बिना प्रेरकों के 25 मार्च को परीक्षा कराने का एलान भी कर दिया गया, जो संवेदनहीन विचारधारा का परिचायक है। कहा कि यह प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम को फेल करने की साजिश है। मंडल प्रभारी छाया और नीतू चौरसिया ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों को परिषदीय विद्यालयों के लिपिक के पद पर समायोजित किया जाए। मानदेय का भुगतान ई-पेमेंट के जरिए किया जाए और समायोजन न होने तक शिक्षा प्रेरकों को न्यूनतम मानदेय दिया जाए। चेताया कि यदि उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा। बैठक के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा गया। इस दौरान विजेंद्र कुमार, नीता कुमारी, बिंदू देवी, प्रमिला देवी, इंद्रकला, बृजबाला, आशा देवी, ऋषि कुमार मौर्य, जसवंत कुमार, सुरेश कुमार, सूर्यमणि सिंह, रमेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार, चंद्रिका सिंह, अजय कुमार, मनोज, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed