{"_id":"5a8b01444f1c1b641f8b6919","slug":"81519059268-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की गति पर लगवाएं रोक, पटरियां करें दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की गति पर लगवाएं रोक, पटरियां करें दुरुस्त
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने सोमवार को तेज गति से चल रहे वाहनों और अतिक्रमण पर कड़े तेवर दिखाए। जहां जिला अस्पताल के पास खुद खड़े रहकर तेज रफ्तार से आ रहे वाहन संख्या यूपी 65एटी8324 का चालान कर दिया। यातायात महकमे के लोगों को तलब कर क्लास भी ली। हाइवे की पटरी और फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण करने वालों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी। ऐसा न करने पर अतिक्रमण हटाने का खर्च वसूलने के ाथ हटाए गए सामानों के जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
उधर, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का कलेक्ट्रेट कार्यालय/आवास मोड़, उरमौरा मोड़, चुर्क मोड़, पुसौली कट, फ्लाईओवर के उतार-चढ़ाव, फ्लाईओवर के नीचे, ईदगाह मोड़, विशिष्ट स्टेडियम मोड़, सनबीम स्कूल मोड़, बिच्छी मोड़, जिला अस्पताल के सामने कट, पुलिस लाइन मोड़, हिंदुआरी मोड़, मारकुंडी मोड़ आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। पाया कि जगह-जगह पर डिवाइडर, वाल पेंटिंग काफी खराब दशा में है। सोलर डेलीनेटर भी मानक के अनुरूप नहीं है।
कैटआई, तिराहा संकेतक, धीमी गति सीमा संकेतक भी जगह-जगह पर नहीं है। डार्क जोन के संकेतक नहीं लगे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी उपसा के पदाधिकारी आरके कुंदू को निर्देशित किया कि अविलंब सोलर डेलीनेटर, जेब्रा क्रासिंग, मॉक ब्रेकर, स्टाप बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, कैटआई, रेडियम टेप, सेवरन बोर्ड, टर्न बोर्ड, रोड मार्किंग पट्टी, धीमी गति सीमाध, रोड संकेतक, टेंपरेरी बैरियर, घाटी क्षेत्र शुरू होने के संकेतक, अंधा मोड़ संकेतक स्थापित कराने के साथ जगह-जगह क्षतिग्रस्त पटरियों को दुरुस्त कराएं। इस मौके पर यातायात प्रभारी सुरेंद्र नाथ दूबे, एआरटीओ प्रशासन एके मिश्रा, ओएसडी डीएम अमरपाल गिरि आदि मौजूद रहे।