{"_id":"5a3bfb414f1c1b4e718ba99b","slug":"81513880385-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी के निरीक्षण में मिली खामियां, भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी के निरीक्षण में मिली खामियां, भड़के
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला ग्राम्य एवं विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा ने बुधवार की शाम घोरावल ब्लॉक के दो गांवों का निरीक्षण किया। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण में खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही निर्माण की प्रगति तेज कराने का निर्देश ग्राम प्रधानों और सचिवों को दिया।
बुधवार की शाम पीडी एनएन मिश्रा पहले बर गांव पहुंचे। वहां 52 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए पहली किश्त दी गई। यहां दूसरी किश्त भी दी जा चुकी है लेकिन कार्य प्रगति काफी धीमी है। गांव में महज एक आवास के निर्माण को छोड़कर शेष के काम बंद पाये गए। पीडी ने बताया कि इस पर संबंधित लाभार्थियों को निर्देश दिया गया कि यदि वे निर्माण जल्द पूर्ण कराएं। प्रधान और सेक्रेटरी को चेतावनी दिया कि यदि जल्द आवास का निर्माण तेज नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने मरसड़ा गांव का भी निरीक्षण किया। यहां 89 आवास निर्माण के लिए आवंटित किये गए हैं। उनके मुताबिक दो आवासों का निर्माण छोड़कर अन्य का कार्य बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों में एक भी आवास का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है। कहा कि दूसरी किश्त तक का काम पूर्ण होने के बाद ही तीसरे किश्त लाभार्थियों को जारी की जाएगी।