{"_id":"59b42f5b4f1c1beb7f8b574e","slug":"81504980827-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंगा गांव में 50 कुंतल कत्था की लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंगा गांव में 50 कुंतल कत्था की लकड़ी बरामद
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (बभनी/सांगोबांध)। बभनी वन रेंज के कोंगा गांव में वन विभाग ने छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर के पास से करीब 50 कुंतल कत्थे की लकड़ी बरामद किया है। लकड़ी कई टुकड़ों में काट कर रखी गई थी। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कटान कर कीमती लकड़ियों की तस्करी की जा रही है।
बभनी क्षेत्र में बेसकीमती पेड़ों की अवैध कटान जोरों पर हो रही है। कतिपय लोग चोरी छिपे कीमती लकड़ियां काटकर उसे ऊंची कीमत पर बेच रहे हैं। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वन रक्षक मथुरा यादव को सूचना मिली कि कोंगा गांव में अवैध रूप से कत्थे का पेड़ काटकर बोटा बनाकर रखा गया है। इस सूचना पर वन रक्षक ने छापेमारी कर 50 कुंतल कत्थे की लकड़ी बरामद किया। इसी दौरान लकड़ी पकड़े जाने की सूचना ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार पांडेय को दी। क्षेत्राधिकारी ने लकड़ियों को वहीं सीज करा दिया और गांव के ही एक व्यक्ति को सुपुर्दगी में दे दिया। रेंजर का कहना था कि गर्मी के मौसम में पेड़ कटाई के लिए कुछ परमिट जारी हुआ था, लेकिन जारी परमिट की तुलना में ज्यादा लकड़ी कटने की सूचना उन्हें मिली है।