फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अनपरा की छठवीं इकाई ट्रिप, हड़कंप

अनपरा की छठवीं इकाई ट्रिप, हड़कंप

Sat, 01 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अनपरा की छठवीं इकाई ट्रिप, हड़कंप
अनपरा। अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली छठवीं इकाई शनिवार को ट्रिप कर गई। इसी क्षमता की चौथी और पांचवीं इकाई पहले से ट्रिप होने के कारण, 2630 मेगावाट वाली परियोजना का उत्पादन घटकर एक हजार मेगावाट से भी नीचे आ गया। इसको लेकर परियोजना से लेकर शक्ति भवन तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

अनपरा परियोजना की बिजली प्रदेश में सबसे सस्ती है। इस कारण यहां प्रत्येक इकाई से बेहतर उत्पादन का जोर बना रहता था लेकिन इधर जून माह की शुरुआत से ही परियोजना में उत्पादन की स्थिति डगमगाने लगी है। जून के पहले सप्ताह में टरबाइन में अत्यधिक कंपन के चलते बंद हुई पांच सौ मेगावाट की पांचवीं इकाई अभी तक अनुरक्षण में ही है। यह इकाई नियत सीमा 15 जुलाई तक उत्पादन पर आ जाएगी? इस बारे में भी अभी कहना मुश्किल बना हुआ है। अभी यह इकाई उत्पादन पर आती, इससे पहले ट्यूब लीकेज के चलते चार दिन पूर्व पांच सौ मेगावाट वाली चौथी इकाई से भी उत्पादन ठप हो गया। इससे परियोजना का एक हजार मेगावाट बिजली उत्पादन सीधे प्रभावित हो गई। अभी इस स्थिति से परियोजना प्रबंधन उबर पाता कि शनिवार को पांच सौ मेगावाट वाली छठवीं इकाई से भी उत्पादन ठप हो गया। समाचार दिए जाने तक अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट वाली पहली, दूसरी, तीसरी और पांच सौ मेगावाट वाली सातवीं इकाई से कुल 992 मेगावाट बिजली पैदा हो रही थी। उधर, परियोजना प्रबंधन का कहना था कि उत्पादन की स्थिति जल्द सुधर जाए, इसको लेकर हर संभव प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed