फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग

Sat, 24 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
सोनभद्र। बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के दौरान एक नवजात बच्चे की हुई मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। गुुरुवार को बभनी में प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने की मांग की।

संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभकांत पति तिवारी ने बताया कि आदिवासी क्षेत्र बभनी ब्लॉक के मंचबंधवा गांव निवासी विकास की पत्नी यशवंती को करीब पांच दिन पूर्व बच्चा पैदा हुआ। उसी रात बच्चे की अचानक तबीयत खराब हुई लेकिन रात में उपचार के लिए कोई डॉक्टर, कर्मचारी मौजूद नहीं था। बच्चे की लापरवाही के चलते मौत हो गई। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि मामले की जानकारी मिलने पर दल के कार्यकर्ता डॉक्टर से मिलने गए तो डॉक्टर ने उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदिवासी व पिछड़े क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के बजाय उनको मौत की नींद सुला रहे ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास बना रहे। कहा कि यदि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अमित पांडेय, सुनील शुक्ला, सत्यनारायण कुशवाहा, नवीन सिंह, रोहित पाठक, अनिल गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, अवधेश पटेल, बिट्टू तिवारी, जय प्रकाश, गौरव, मोनू पांडेय, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed