फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   72 people including tehsil workers did sampling

तहसील कर्मियों समेत 72 लोगों ने कराई सैंपलिंग

Sat, 13 Jun 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
72 people including tehsil workers did sampling
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक संक्रमितों की संख्या 29 हो गई है। तीन लेखपालों के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। इन लेखपालों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उनकी सैंपलिंग कराई जा रही है। शनिवार को सॉई नर्सिंग सेंटर सजौर में तहसील कर्मचारियों समेत लेेखपालों के संपर्क में आए 72 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। चर्चा है कि कलेक्ट्रेट और विकास भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तो कम थी लेकिन अनलाक वन में यह संख्या बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में एक, दो दिन छोड़ दें तो प्रतिदिन संक्रमित मिल रहे हैं। मारकुंडी में मुंबई से आए एक ही परिवार के आठ लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब राबर्ट्सगंज तहसील में तैनात तीन लेखपाल और कुसुम्हा गांव की सात वर्ष की एक बालिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कहा जा रहा है कि इन तीनों लेखपालों की ड्यूटी प्रवासी श्रमिकों के चिह्नांकन में लगाई गई थी। इस दौरान तीनों किसी न किसी संक्रमित के संपर्क में आए। इस पर उनकी सैंपलिंग कराई गई थी। जब तीनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तहसील और कचहरी परिसर को 48 घंटे के लिए सैनिटाइजेशन के बाद सीज कर दिया गया। फिर शनिवार को तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों, तीनों लेखपालों के संपर्क में आए लोगों ने सांई नर्सिंग सेंटर सजौर में पहुंचकर अपनी जांच कराया। एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान ने बताया कि तहसील से जुड़े और संक्रमित लेखपालों के संपर्क में आए 72 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। समझा जा रहा है कि अभी और भी अधिकारियों, कर्मचारियों का सैंपल लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed