{"_id":"5cd85ab1bdec220771035162","slug":"71557682865-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ही आदिवासियों की हितैषी : मंत्री कवासी लकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ही आदिवासियों की हितैषी : मंत्री कवासी लकमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लकमा ने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में घूम- घूम कर आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की लडाई अकेले लड़ रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है।
वह शनिवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की ओर से कुलडोमरी ग्राम सभा के टोला खजुरा में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्जा माफ किया गया। केंद्र में सरकार बनी तो 72000 रुपये हर वर्ष गरीब के खाते में जरूर जाएंगे। कर्ज न चुका पाने की दशा में किसानों को जेल नही जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामानुजगंज छत्तीसगढ़ के विधायक ने कहा की बीजेपी भारत से कांग्रेस मुक्त करना चाहती थी लेकिन छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश को जनता ने बीजेपी मुक्त कर दिया। पूर्व मंत्री सुभाष खरवार ने कहा कि अनुसुचित जाति जनजातियों के हक हकुक और उनके सम्मान की लडाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही लड़ती है सोनभद्र में स्व. राम प्यारे पनिका जी के बाद ऐसा कोई सांसद नही रहा जो गरीब आदिवासियों के आवाज को उठा सके। भाठ क्षेत्र के निवासी मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है। विशिष्ट अतिथि इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पूरे भारत में इंटक के साढ़े तीन करोड़ कार्यकर्ता है और वो सभी मजदूरों और किसानों के हित में कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े है क्योकि वो जानते है कि मजदूरों, किसानों और बेरोजगारो की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस लड़ती है। इंटक के हरदेव नारायण तिवारी, बृजेश तिवारी और शमीम अख्तर खान ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी व संचालन जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने किया।
शिव किशोर गौतम, योगी जाटव, रामअवध यादव, राजेश द्विवेदी, पंकज मिश्रा, सदर मुश्ताक खान, प्रभात पांडेय, आर पी त्रिपाठी, कुलदीप सिंह, इस्तियाक खान, नूरुद्दीन बाबू, ओमू तिवारी, ओ पी सिंह, कन्हैया पांडेय, हरेंद्र पांडेय, सत्यम मिश्रा, मनोनीत रवि, लक्ष्मी कांत दूबे, रमाशंकर गोंड आदि मौजूद रहे।