फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यूपी बोर्ड: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा

यूपी बोर्ड: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा

Fri, 08 Feb 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को यूपी बोर्ड की प्रथम पाली में हाईस्कूल की कृषि विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 193 परीक्षार्थियों में से 169 बच्चों ने परीक्षा दी। इंटर की संगीत गायन, संगीत वादन, नाट्यकला में पंजीकृत 19 बच्चों में से 17 ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में इंटर की संस्कृत और उर्दू की परीक्षा में 1494 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन 1400 ने परीक्षा दी। जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

जिले में दूसरे दिन शुक्रवार को 71 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित आदर्श इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस कर्मियों ने मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाकर फोटो लेने से रोक दिया। उनका कहना था कि उच्चाधिकारियों का निर्देश है कि अंदर जाकर कोई कवरेज नहीं करेगा। सदर एसडीएम शादाब असलम, सिटी सीओ राहुल मिश्रा ने भ्रमण कर जायजा लेते रहे। उधर, परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्टिंग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed