फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ब्लड बैंक बनकर तैयार, उद्घाटन होने का है इंतजार

ब्लड बैंक बनकर तैयार, उद्घाटन होने का है इंतजार

Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
ब्लड बैंक बनकर तैयार, उद्घाटन होने का है इंतजार
दुद्धी (सोनभद्र)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी परिसर में ब्लड बैंक भवन बनकर पूरी तरह से तैयार है। इसमें ब्लड बैंक से संबंधित सभी इंस्ट्रूमेंट भी लगाए जा चुके हैं। अब क्षेत्र के लोगों को इसके उद्घाटन का इंतजार है। इससे खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। जिन मरीजों को ब्लड से संबंधित समस्या होती है तो उन्हें लंबी दूरी तय कर जिला अस्पताल जाना पड़ता है, तभी समस्या का समाधान हो पाता है। कभी-कभी लोगों को वाराणसी तक का लंबी दूरी का सफर तय करना पड़ता था। गंभीर बीमारी या दुर्घटना में घायल लोग अक्सर जिला मुख्यालय या वाराणसी जाते समय रास्ते में ही लोग दम तोड़ देते थे। यहां पर ब्लड बैंक की सौगात डीएम के दिये जाने से क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी राहत मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक आरजी यादव ने बताया कि ब्लड बैंक पूरी तरह से तैयार है, लेकिन इसमें लगे उपकरणों को चलाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ की तैनाती अभी तक नही हुई है। इसलिए ब्लड बैंक का उद्घाटन अभी तक नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ब्लड बैंक का उद्धघाटन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed